From BigBEfamily.com Our Humble Tribute to Mr. Amitabh Bachchan

T 3022 – हक़ ~

भिकमंगे के लड़कों ने
अपने बाप से नाराज़ होकर
एक दिन कहा ,
हमें हमारा हक़ दो , लाओ !

भिकमंगे ने
अपना कासा थमा दिया , कहा ,
जाओ , माँगो , खाओ !!

~ हरिवंश राय बच्चन